प्राक्षिण के दौरान बैतूल में दो खेल परिसरों के माध्यम आई भर्ती और भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती की आखिरी तारीख 24 जून को निश्चित किया गया है। शाहपुर के बैतूल में बालको को और बालिकाओ को हमलापुर के बैतूल स्थानो पर खेल प्राक्षिण कराया जायेगा।
शिल्पा जैन सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग के मुताबिक खेल परिसरो के लिए नये छात्र और छात्राओं की भर्ती की जाएगी इसके लिए पुनः चयन प्रक्रिया की जा रही है। वे खिलाडी जो पहले टेस्ट में भाग लिए थे वे पुनः भाग ले सकते है। प्रवेश फार्म 24 जून 2022 तक सम्बंधित विकशखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में छात्र-छात्राएं कर सकते है।
जैन ने बताया कि 27 और 28 जून 2022 तक प्रवेश के लिए चयन प्रक्रिया होगी। इस चयन प्रक्रिया में कक्षा 6वीं से 8वीं तक के खिलाड़ी छात्र-छात्राएं, जिनकी उम्र 14 वर्ष से कम हो, प्रवेश फॉर्म जमा कर सकेंगे। बालकों का चयन खेल परिसर शाहपुर और बालिकाओं का चयन कन्या क्रीड़ा परिसर बैतूल में होगा।