International Yoga Day 2022: दुनिया भर में आज यानी 21 जून 2022 को आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। दुनिया भर में आज के दिन अलग-अलग जगह लोग एकजुट होकर योग करते हैं। इस दिन लोगों को योग के फायदे के बारे में जागरूक किया जाता है। जिससे लोग योग को महत्व दें, और अपने जीवन को योग के द्वारा स्वस्थ और खुशहाल बनाएं।
Happy International Yoga Day 2022 –
आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग करने से शरीर में बहुत ही फायदे होते हैं। जिससे आपका शारीरिक थकान के साथ-साथ मानसिक तनाव भी दूर होता है आज के दिन योगा के लाभ को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने का काम किया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस थीम – 2022
आयुष मंत्रालय ने 21 जून 2022 को भारत तथा संपूर्ण विश्व में आयोजित होने वाले आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 के लिए Theme का चयन किया गया है, जो है। “मानवता के लिए योग”
कोविड-19 महामारी 2021 के दौरान अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “योग फॉर वेलनेस” था.
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का महत्व-
कोविड-19 महामारी के दौरान जिस प्रकार कष्टों को कम करने का प्रयास किया गया, उसमें योगा का बहुत बड़ा योगदान था
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास-
अगर अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के प्रस्ताव की बात की जाए, तो सबसे पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में 27 सितंबर 2014 को प्रस्ताव रखा था. इस प्रस्ताव को पारित करने के बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 जून 2014 में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस या विश्व योग दिवस मनाने के तौर पर घोषणा किया गया था, पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2015 को मनाया गया.
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (IDY) 2022 से सम्बंधित प्रमुख कार्यक्रम-
योग से लोगों को ऊर्जावान रहने के साथ-साथ शारीरिक थकान और मानसिक तनाव से छुटकारा मिलता है और कठिन समय में सुदृढ़ प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाए रखने में सहायता करता हूं
आजादी का अमृत महोत्सव पहली बार बनाने के लिए,
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर, यह 21 जून 2022 को 75 विरासत सांस्कृतिक स्थलों पर योग का प्रदर्शन करेगा.अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के सहयोग से आयुष मंत्रालय द्वारा 8वें संस्करण को कई माध्यम से प्रसारित किया जा रहा है जिससे लोगों में योग के प्रति जागरूकता फैलाई जाए